ब्रेकिंग न्यूज़ | वाराणसी शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका, रुकवा दी दूल्हे की शादी


वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे की कथित प्रेमिका पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई और शादी रुकवा दी।
प्रेमिका ने दावा किया कि दूल्हे से उसका पहले से प्रेम संबंध था और दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की है। उसने दूल्हे पर धोखाधड़ी और संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, युवती महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली है। उसकी मुलाकात जौनपुर के जलालपुर निवासी युवक से फेसबुक के जरिए हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। युवती ने बताया कि उसने पहले ही युवक के खिलाफ नवंबर में मुकदमा दर्ज कराया था।
थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया, जिसमें दूल्हे पक्ष ने एक सप्ताह के भीतर शादी का पूरा खर्च लौटाने की बात मानी। इसी बीच महाराष्ट्र से आई एक अन्य युवती भी थाने पहुंच गई, जिससे मामला और उलझ गया।
तीनों पक्षों के बीच अलग-अलग मांगों को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। प्रेमिका ने साफ कहा कि वह किसी भी हाल में यह शादी नहीं होने देगी। मौके पर लॉन के बाहर मारपीट की स्थिति भी बन गई, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर नियंत्रित किया।
थाना प्रभारी अजय राज वर्मा के अनुसार, फिलहाल मामले में समझौता करा दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights