जौनपुर से बड़ी खबर…

जौनपुर में निर्माणाधीन जिला कारागार का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाया।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया, ताकि परियोजना निर्धारित समयसीमा में पूरी हो सके।
इस दौरान डीएम ने आगामी 1 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान की बात भी कही और मौके पर मौजूद श्रमिकों से संवाद कर उनका हालचाल जाना।
निरीक्षण के समय पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता करुणेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
जौनपुर से रिपोर्ट…