प्रतापगढ़ में नजूल भूमि पर कब्जे के आरोप, प्रशासनिक भूमिका पर उठे सवाल

Pratapgarh से बड़ी खबर…
प्रतापगढ़ नगर क्षेत्र के कपूर चौराहे स्थित नजूल भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गाटा संख्या 1016 की सरकारी नजूल भूमि, जो नगरपालिका परिषद क्षेत्र में स्थित है, पर एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से फर्जी कागजात के आधार पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि उक्त भूमि पर जबरन बाउंड्री कर टिन शेड खड़ा कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भूमि करोड़ों रुपये की है और जनहित की योजनाओं के लिए उपयोग में लाई जा सकती है। वहीं, आरोप यह भी है कि संबंधित विभागों को जानकारी होने के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।
मामले में यह भी दावा किया जा रहा है कि पूर्व में इस भूमि को फ्री होल्ड करने का आवेदन निरस्त किया जा चुका है, जिसके बाद भी अब दोबारा कब्जे की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल इन सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से इस मामले पर क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights