IAS-PCS बनकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, बरेली में लाखों की वसूली का खुलासा

उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर…
बरेली में कथित तौर पर फर्जी पहचान और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के एक मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोप है कि यह गिरोह बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूल करता था। पुलिस जांच के दौरान लगभग साढ़े चार लाख रुपये नकद, लैपटॉप और एक एसयूवी वाहन बरामद होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि वाहन पर प्रशासनिक पद से संबंधित नाम अंकित था, जिसकी भी जांच की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न बैंक खातों में लगभग 55 लाख रुपये के लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी आरोपों की सत्यता की पुष्टि की जा रही है।