मेरठ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, मीटर उखाड़कर बिजलीघर में फेंके

Meerut। शहर में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है। बुधवार को सैकड़ों महिलाओं ने कथित तौर पर बढ़े हुए बिजली बिल और प्रीपेड व्यवस्था से परेशान होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई महिलाओं ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजलीघर पहुंचकर फेंक दिए।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है और उन्हें पहले की तुलना में दो से तीन गुना अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रीपेड सिस्टम को लेकर भी नाराजगी जताई। महिलाओं का कहना है कि बैलेंस समाप्त होते ही तत्काल बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है और कई बार लंबे समय तक बहाल नहीं होती।
प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।
हालांकि, इस संबंध में बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मामले की जांच की बात कही जा रही