बुधवार, 29 अप्रैल 2026 ताज़ा समाचार


➡️ उन्नाव में चलती बस में लगी भीषण आग, 65 से अधिक श्रमिकों की जान बाल-बाल बची
उन्नाव। नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रमिकों को लेकर जा रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के वक्त बस में 65 से अधिक श्रमिक सवार थे।
बताया जा रहा है कि बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए कई श्रमिकों ने चलती बस से कूदकर अपनी जान बचाई, वहीं कुछ ने बस के साइड के शीशे तोड़कर बाहर निकलने में सफलता पाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते सभी श्रमिक बस से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights