➡️ भूसा दान अभियान में तेजी, 11 हजार क्विंटल संग्रहित
जौनपुर। शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आह्वान पर जनपद में भूसा दान एवं चोकर दान को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 11 हजार क्विंटल भूसा विभिन्न गौशालाओं में संग्रहित किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा आमजन से अधिकाधिक सहयोग की अपील की गई है, ताकि गौवंश के भरण-पोषण में किसी प्रकार की समस्या न हो।
➡️ गंगा एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण, सफर होगा आसान
हरदोई/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके शुरू होने से दिल्ली से प्रयागराज तक की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी। आमजन अब सुबह जाकर शाम तक वापसी कर सकेंगे, जिससे व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी।
➡️ सीएमओ कार्यालय में शॉर्ट सर्किट, इलेक्ट्रीशियन झुलसा
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट की घटना में एक प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।
➡️ STF को बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
प्रयागराज। यूपी STF की टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अब्दुल्ला उर्फ नूर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गौवंश निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। STF को यह सफलता सटीक सूचना के आधार पर मिली।
➡️ स्कूल वाहनों पर सख्ती, चेकिंग अभियान से हड़कंप
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में एआरटीओ द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में कई स्कूल वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई के बाद वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासन ने नियमों के पालन की सख्त चेतावनी दी है।
