पश्चिम बंगाल: फालता क्षेत्र में तनाव, भारी सुरक्षा बल तैनात


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के फालता क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। यह इलाका स्थानीय विधायक जहांगीर खान के विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में आर्म्ड फोर्स की तैनाती की गई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में एक स्थान पर राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न (फूल के निशान) के आगे टेप लगाए जाने का मामला सामने आया है, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह के दृश्य सामने आने से प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थिति पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। अजय पाल शर्मा पिछले दो दिनों से इलाके में कैंप कर हालात का जायजा ले रहे हैं। वहीं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर चुके हैं।
प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी से सख्ती से निपटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights