उत्तर प्रदेश: गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में


हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। करीब ₹36,230 करोड़ की लागत से तैयार यह महत्वाकांक्षी परियोजना राज्य की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी।
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज के बीच यात्रा का समय वर्तमान 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे रह जाने की उम्मीद है। इससे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन तेज, सुगम और सुरक्षित होगा।
सरकार के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख आर्थिक कॉरिडोर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights