‘पाकिस्तान के साथ लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे’ — ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा


भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस अभियान को अपनी शर्तों पर स्वेच्छा से रोका था और देश पाकिस्तान के साथ लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार था।
रक्षा मंत्री के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पूरी रणनीति और क्षमता के साथ कार्रवाई की थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभियान को रोकना किसी दबाव का परिणाम नहीं था, बल्कि यह एक सोची-समझी रणनीतिक निर्णय था।
भारत की सैन्य तैयारियों का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सेना हर समय तैयार रहती है।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights