मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से छेड़छाड़, आरोपी की तलाश जारी


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गली से गुजर रही बुर्का पहने एक महिला के साथ एक मौलाना द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी हुई है।
महिला ने साहस दिखाते हुए किसी तरह खुद को बचाया। मामले में मुगलपुरा थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights