मऊ में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पुलिस जीप पलटी, एक सिपाही की मौत, तीन घायल


मऊ। मऊ जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घोसी कोतवाली क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम की जीप को एक अनियंत्रित डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे जीप सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में सिपाही पवन यादव (38) पुत्र ज्ञानचंद यादव, निवासी कर्मजीतपुर चितईपुर वाराणसी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत की पुष्टि जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के दौरान की।
वहीं, इस दुर्घटना में पीआरडी जवान ओम प्रकाश यादव (45) निवासी कपरियाडीह घोसी, विनोद कुमार सिंह (54) निवासी मचवल साहबगंज चंदौली और प्रीतम कुमार यादव (40) निवासी नरहन थाना केराकत जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मोबाइल पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी बाईं ओर से आ रहे डंपर ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश जारी है। मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights