पुलिस मुठभेड़ में हत्या कांड का अभियुक्त घायल/गिरफ्तार शादी समारोह में कूलर की हवा की दिशा बदलने को लेकर हुई मारपीट व चाकूबाजी की घटना में हुई हत्या का नामजद अभियुक्त घायल/गिरफ्तार

oplus_4194337

पुलिस मुठभेड़ में हत्या कांड का अभियुक्त घायल/गिरफ्तार
शादी समारोह में कूलर की हवा की दिशा बदलने को लेकर हुई मारपीट व चाकूबाजी की घटना में हुई हत्या का नामजद अभियुक्त घायल/गिरफ्तार
*🔹 पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग, आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में लगी गोली*
*🔹 अवैध तमंचा, जिन्दा/खोखा कारतूस व अन्य साक्ष्य बरामद*

आजमगढ़।

जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 30.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बासूपार-घड़सरा मार्ग पर घेराबंदी की गई। इस दौरान अजमतगढ़ में दिनांक 28.04.2026 को बारात के दौरान हुई हत्या की घटना में शामिल तीन अभियुक्त आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। घायल अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

*पूर्व घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 29.04.2026 को वादी राजेश निषाद पुत्र पशुराम निषाद निवासी बेलसड़ी, बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर द्वारा थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 28.04.2026 की रात्रि कस्बा अजमतगढ़ में बारात/शादी समारोह के दौरान कूलर की हवा की दिशा को लेकर विवाद हुआ, जिसमें नीरज निषाद सहित 09 नामजद अभियुक्तों द्वारा मारपीट व चाकूबाजी की गई। घटना में चाकू लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। उक्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 195/2026 धारा 190/191(2)/191(3)/115(2)/118(1)/109/103 बीएनएस बनाम 09 नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पुलिस मुठभेड़ का विवरण*
दिनांक 29/30.04.2026 की रात्रि में प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुबारकपुर तिराहे से बासूपार मार्ग पर घेराबंदी की गई। इस दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वे भागने लगे तथा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। घायल अभियुक्त को समय करीब 00:20 बजे पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय आजमगढ़ भेजा गया।
*गिरफ्तार/घायल अभियुक्त:*
नीरज निषाद पुत्र रामसुफल निषाद निवासी मोहल्ला इन्दिरा नगर कस्बा अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 18 वर्ष (दाहिने पैर में गोली लगने से घायल)।
*फरार अभियुक्त:*
1. आशीष निषाद पुत्र श्रीकांत निषाद
2. सोनू निषाद पुत्र जितेन्द्र निषाद निवासीगण मोहल्ला इन्दिरा नगर कस्बा अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
*बरामदगी:*
➡ 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर
➡ 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
➡ 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर

*पूछताछ/अपराध का तरीका:*
पूछताछ में घायल अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बारात में हुए विवाद के दौरान मारपीट में शामिल था, जिसमें चाकू लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए तथा प्रयुक्त हथियारों को अपने सहयोगियों के पास छुपा दिया। पुलिस द्वारा पकड़ने का प्रयास करने पर बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।
*पंजीकृत अभियोग:*
मु0अ0सं0 195/2026 धारा 190/191(2)/191(3)/115(2)/118(1)/109/103 बीएनएस थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
मुठभेड़ उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27(1) आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई।
*पुलिस टीम:*
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उ0नि0 अजय यादव, उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, हे0का0 केश्वेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 संदीप यादव, का0 अवधेश कुशवाहा, का0 शैलेश यादव, का0 बुटाई शाह, का0 विश्वास चौधरी, का0 संदीप सोनकर, का0 कुन्दन कुमार सहित अन्य पुलिस बल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफजौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights