जौनपुर: दीवार गिरने से युवक मलबे में दबा, हालत गंभीर


जौनपुर। जौनपुर के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उर्दू बाजार मोहल्ले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 40 वर्षीय मोहम्मद समीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि उर्दू बाजार निवासी मोहम्मद समीर किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जब समीर एक गली से गुजर रहे थे, तभी पास में बन रही एक कच्ची दीवार तेज हवा का दबाव नहीं झेल पाई और भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।
दीवार गिरने से समीर मलबे में दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। हादसे में उनके सिर, हाथ और पसलियों में गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें सिर में गहरी चोट और अंदरूनी रक्तस्राव की आशंका है।
परिजनों ने बताया कि मोहम्मद समीर की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights