जौनपुर में 72 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस-ANTF की बड़ी कार्रवाई


जौनपुर। जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकरारा पुलिस और गाजीपुर की ANTF टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 72 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम गुलजारगंज बाजार क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अरूआवा बाजार से तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
सूरज यादव (निवासी सरावां, मछलीशहर, जौनपुर)
राजेश सिंह (निवासी महजूदा, सुरियावां, भदोही)
रमेश चंद्र चौहान (निवासी महजूदा, सुरियावां, भदोही) शामिल हैं।
बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना सिकरारा में NDPS एक्ट की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजेश सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें NDPS एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में ANTF गाजीपुर और थाना सिकरारा की संयुक्त टीम शामिल रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights