प्रयागराज: नर्सिंग स्टाफ ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, FIR दर्ज


प्रयागराज। जिले के एक अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि 26 अप्रैल की रात उसे ऑपरेशन थियेटर (OT) में बुलाया गया, जहां डॉक्टर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
पीड़िता के अनुसार, डॉक्टर ने कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उसे परेशान किया। आरोप है कि मौके पर डॉक्टर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था और दोनों नशे की हालत में थे। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई और उसे डराने-धमकाने का प्रयास हुआ।
घटना के बाद पीड़िता ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights