आगरा: बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

आगरा। जिले में एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र अनुज ने अपने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय छात्र घर पर ही मौजूद था। घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि अनुज पहले भी इसी रिवॉल्वर के साथ फोटोशूट करा चुका था। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।