तमिलनाडु में टीवीके के साथ चुनाव बाद गठबंधन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी ही पार्टी पर तीखा हमला बोला है।


अय्यर ने कहा कि कांग्रेस ने “राजनीतिक मूर्खता” की है, जिसकी वजह से पार्टी का भविष्य अधर में नजर आ रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी के 100 साल पुराने विचारों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस आज उन्हीं सिद्धांतों से भटकती दिखाई दे रही है, जिन पर कभी पार्टी खड़ी हुई थी।
मणिशंकर अय्यर के मुताबिक, नवंबर 1925 में महात्मा गांधी ने अपनी गुजराती पत्रिका नवजीवन में लिखा था कि “स्वराज का अर्थ नैतिक मूल्यों पर आधारित शासन होना चाहिए।”
अय्यर का कहना है कि वर्तमान राजनीति में सिद्धांतों से ज्यादा सत्ता समीकरणों को महत्व दिया जा रहा है, जो कांग्रेस की मूल विचारधारा के विपरीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights