पश्चिम बंगाल में दिखी ‘योगी स्टाइल’ की झलक, भगवा तौलिया वाली कुर्सी पर बैठे नजर आए सुवेंदु अधिकारी


कोलकाता: पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी एक प्रशासनिक बैठक के दौरान भगवा तौलिया लगी कुर्सी पर बैठे नजर आए। इस तस्वीर के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक स्थिति की उच्च-स्तरीय समीक्षा की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में सुवेंदु अधिकारी की कुर्सी पर भगवा रंग का तौलिया दिखाई दे रहा है, जिसे लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शैली से जोड़कर देख रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भगवा रंग भाजपा की वैचारिक पहचान का प्रमुख प्रतीक माना जाता है, ऐसे में इस तस्वीर को लेकर विभिन्न तरह की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक सुवेंदु अधिकारी या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights