लखनऊ में 70 जज साइकिल से पहुंचे कोर्ट, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश


उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शुक्रवार को न्यायपालिका की अनोखी पहल देखने को मिली, जब जिले के करीब 70 जज साइकिल से कोर्ट पहुंचे। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
जिला जज Malkhan Singh के नेतृत्व में आयोजित साइकिल रैली को Rajesh Chauhan ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह करीब 9 बजे सभी जज डालीबाग क्षेत्र से साइकिल पर सवार होकर कोर्ट के लिए निकले।
इस दौरान जजों ने जनता को पेट्रोल-डीजल की बचत करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। साइकिल यात्रा शहर में चर्चा का विषय बनी रही और लोगों ने इस पहल की सराहना की।
जस्टिस राजेश चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के लिए इस तरह के प्रयास बेहद जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से भी दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights