मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी और अग्नि सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश


प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि गर्मी के मौसम में खेतों, बाजारों, गोदामों और रिहायशी क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा उपायों को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए। अग्निशमन विभाग को पूरी तत्परता और तैयारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आग लगने की घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।
इसके साथ ही निर्माण कार्यों एवं खुले स्थानों पर काम कर रहे श्रमिकों को लू, थकावट और निर्जलीकरण से बचाने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कार्यस्थलों पर पर्याप्त पेयजल, छाया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, जिससे श्रमिकों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights