अलीगढ़ में ‘यूट्यूबर साहब’ की खुद बन गई VIDEO! विवादित प्रॉपर्टी मामले में पहुंचे थे सिफारिश करने, फिर छोड़नी पड़ी बुलेट
अलीगढ़। अलीगढ़ के सासनीगेट इलाके में एक यूट्यूबर से जुड़ा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि लोगों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले यूट्यूबर की इस बार खुद की वीडियो वायरल हो गई।
जानकारी के अनुसार यूट्यूबर कथित तौर पर एक विवादित प्रॉपर्टी मामले में सिफारिश करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां विवाद बढ़ गया और माहौल गर्म हो गया।
बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ती देख उन्हें मौके से जल्दी निकलना पड़ा और वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से भाग गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।