बुलंदशहर कचहरी में अनोखी घटना, बंदर ने छीना बैग, पेड़ पर चढ़कर उड़ाए नोट
बुलंदशहर। जिला कचहरी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बंदर अधिवक्ता के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बंदर ने बैग खोल दिया और उसमें रखे 500-500 रुपये के नोट नीचे गिरने लगे।
नोटों की बारिश होती देख मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बिखरे हुए नोटों को एकत्र किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लगभग 1.98 लाख रुपये बरामद कर लिए।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेड़ पर बैठे बंदर और नीचे गिरते नोट दिखाई दे रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने बरामद धनराशि संबंधित अधिवक्ता को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कचहरी परिसर में हुई इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे दिन होती रही।
वॉइस ओवर लाइन: “बुलंदशहर कचहरी में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक बंदर अधिवक्ता का बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ गया। बैग में रखे 500-500 रुपये के नोट नीचे गिरने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 1 लाख 98 हजार रुपये बरामद कर लिए।”