जौनपुर: बारात में मारपीट के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में बारात के दौरान हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ राजभर (25 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात आरा गांव में एक बारात के दौरान किसी बात को लेकर घराती और बारातियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान सौरभ राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर गौराबादशाहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आकाश राजभर एवं अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आकाश राजभर को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश के साथ मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights