बारात में मारपीट का मामला: घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में बारात के दौरान हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश राजभर एवं अन्य के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।