हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत, एक घायल


चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, भरमौर उपमंडल के उरेई-सांमरा मार्ग पर सारनी पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर कई फीट नीचे घटोर नाले में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के दौरान एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया। वहीं एक घायल का उपचार अभी जारी है।
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights