अयोध्या पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की हुई सघन जांच

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से अयोध्या पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त की जा रही है।
इस दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
अयोध्या पुलिस ने बताया कि अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।