100 करोड़ की सरकारी जमीन घोटाला: पूर्व EO राजकुमार गुप्ता गिरफ्तार


संभल (उत्तर प्रदेश)। संभल पुलिस ने लगभग 100 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन बेचने के गंभीर आरोप में नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी (EO) राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
पुलिस के अनुसार, जिस जमीन को अवैध रूप से बेचे जाने का आरोप है, उसे हाल ही में प्रशासन द्वारा कब्जामुक्त कराया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि इस पूरे प्रकरण में अन्य विभागों की भी भूमिका संदिग्ध है।
बताया जा रहा है कि चकबंदी विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी इस मामले में जांच के दायरे में हैं। पुलिस सभी संबंधित दस्तावेजों और लेन-देन की गहन जांच कर रही है।
एसपी संभल कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights