प्रशांत किशोर का तीखा बयान: ‘बिहारी होने पर शर्म, सम्राट चौधरी को बताया अनपढ़ और बदमाश’


पटना: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। उन्होंने राज्य की मौजूदा नेतृत्व व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कड़ी टिप्पणी की।
प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहारी होने के नाते मुझे शर्म है कि सम्राट चौधरी जैसा अनपढ़, बदमाश आदमी इस राज्य का मुख्यमंत्री है।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है।
उन्होंने कहा कि “वोट अपने नाम और नीतीश कुमार के नाम पर लिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सम्राट चौधरी को बैठा दिया गया।” इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हालांकि, इस बयान पर अभी तक भाजपा या संबंधित नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights