बड़ी खबर: बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, महिलाओं और बच्चों समेत 40 की मौत


इस्लामाबाद/बलूचिस्तान। पाकिस्तान में एक भीषण सड़क हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान की सीमा पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार और ओवरलोडेड यात्री बस गहरी खाई में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति में थी और संतुलन बिगड़ने के बाद सीधे खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
सूत्रों के मुताबिक, बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई। राहत टीमों और प्रशासन की ओर से बचाव अभियान जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights