गुजरात और मध्य प्रदेश में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, जैश के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार


अहमदाबाद/भोपाल। गुजरात और मध्य प्रदेश में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, ये सभी आरोपी गुजरात में आतंकी नेटवर्क फैलाने और उसे मजबूत करने की साजिश में जुटे हुए थे। खुफिया इनपुट के आधार पर एटीएस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां उनके नेटवर्क, संपर्कों और संभावित योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं।
इस कार्रवाई के बाद दोनों राज्यों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को और तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights