मेरठ में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, DIOS कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


मेरठ। एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय के बाबू राजीव कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू जीपीएस से संबंधित एक फाइल पास करने के नाम पर पीड़ित से रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।
शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और जैसे ही राजीव कुमार ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights