वाराणसी में हादसा: पीएसी जवान की कार्बाइन गिरने से चली गोली, गिट्टी लगने से लोग घायल


वाराणसी। जनपद में एक हादसे के दौरान पीएसी जवान की कार्बाइन अचानक सड़क पर गिर जाने से गोली चल गई। यह फायर दुर्घटनावश हुआ, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चली हुई गोली सड़क पर लगी, जिसके बाद सड़क की गिट्टी छिटक कर आसपास मौजूद लोगों को लग गई। इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि जिस जवान की कार्बाइन से यह फायर हुआ, उनका नाम अमरनाथ चौहान है, जो 48वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं।
फिलहाल घटना को दुर्घटनावश माना जा रहा है और संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights