रील बनी गिरफ्तारी की वजह: चोरी के गहने पहनकर वीडियो बनाने वाली नौकरानी गिरफ्तार


देहरादून। सोशल मीडिया पर रील बनाना एक नौकरानी को भारी पड़ गया। करीब एक साल पहले चोरी हुए लगभग 10 लाख रुपये के गहनों का खुलासा एक वायरल रील के जरिए हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी का राज तब खुला जब आरोपी नौकरानी ने चोरी के गहने पहनकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया व व्हाट्सएप स्टेटस पर साझा कर दिया। वीडियो देखने के बाद मालकिन ने अपने गहनों को पहचान लिया और तुरंत पुलिस से शिकायत की।
मामले में कार्रवाई करते हुए राजपुर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी 34 वर्षीय विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के सभी गहने भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई रील इस मामले में अहम सबूत साबित हुई। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights