बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, आभूषण व नकदी बरामद


लखनऊ: थाना सैरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के पीली धातु के आभूषण, सफेद धातु के आभूषण, 3,300 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा बरामद किया गया है।
थाना सैरपुर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ये अभियुक्त लंबे समय से बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
@Uppolice
@dgpup
@UPGovt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights