चार पहिया वाहन की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

जौनपुर: लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर शीतला चौकिया निवासी जिला सोनकर (48 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल, और उनके भतीजे नरेश सोनकर (29 वर्ष), पुत्र लालता सोनकर, शनिवार शाम बाइक से चंदवक क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों चंदवक थाना क्षेत्र के मुढेना स्थित बड़ऊ बाबा मजार के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जिला सोनकर को मृत घोषित कर दिया, जबकि नरेश सोनकर का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने वाहन समेत चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।