पुलिस मुठभेड़ में 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एक घायल
🚨 
जौनपुर: थाना जलालपुर व थाना केराकत की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया है, जिसमें 08 तमंचा, 01 देशी रिवाल्वर, 03 जिंदा कारतूस, 01 मिस कारतूस, 01 खोखा कारतूस शामिल हैं। इसके साथ ही 02 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।
➡️ पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।