पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर करंट लगाने की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


फतेहपुर (उत्तर प्रदेश): जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने ही पति की हत्या करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पत्नी रन्नो देवी ने अपने पति संजीव तिवारी को चारपाई पर रस्सी से बांध दिया और उन्हें बिजली का करंट लगाने की कोशिश की।
घटना के दौरान संजीव तिवारी ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घर का गेट खोलकर उन्हें छुड़ाया। उस समय संजीव चारपाई से बंधे हुए थे और उनके हाथ-पैर में बिजली के नंगे तार लिपटे हुए थे। वह लहूलुहान हालत में पाए गए।
परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी रन्नो देवी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights