बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, पीएसी जवान की मौके पर मौत


बुलंदशहर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पीएसी के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा औरंगाबाद थाना क्षेत्र में रतनपुर भट्टे के सामने हुआ।
जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार जवान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान प्रशांत जाटव के रूप में हुई है, जो खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जवासा का निवासी था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights