जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को अस्पताल में कराया गया भर्ती


नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, करीब 20–21 दिनों से जारी भूख हड़ताल के चलते उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल शिफ्ट किया गया।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे अनशन के कारण वांगचुक बेहद कमजोर हो गए थे और उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है।
सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिसे देशभर में समर्थन भी मिल रहा था। वहीं, उनके अस्पताल शिफ्ट किए जाने के बाद भी प्रदर्शन से जुड़े लोगों का आंदोलन जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन लगातार मॉनिटरिंग की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights