शिवपुरी में 500 साल पुरानी 3000 किलो की तोप चोरी, 30 बदमाशों ने क्रेन-ट्रक से दिया वारदात को अंजाम


शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से एक हैरान कर देने वाली चोरी का मामला सामने आया है। यहां से करीब 500 साल पुरानी और लगभग 3000 किलो वजनी प्राचीन तोप को बदमाशों ने चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए करीब 30 बदमाश क्रेन और ट्रक लेकर पहुंचे थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरी हुई इस ऐतिहासिक तोप की अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इतनी भारी-भरकम तोप को किले से हटाकर ले जाना अपने आप में बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।
घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
वहीं, इतनी बड़ी चोरी को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना अंदरूनी मिलीभगत के इस तरह की घटना को अंजाम देना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights