सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज़ पर रोक की मांग, शिवसेना (शिंदे) ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


वाराणसी। सावन माह के दौरान ज्ञानवापी परिसर में नमाज़ अदा किए जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) सक्रिय हो गई है। पार्टी ने इस संबंध में पहले जिला प्रशासन को पत्र सौंपा और अब प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र भेजकर पूरे सावन माह में नमाज़ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि सावन के पवित्र महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी पहुंचते हैं। ऐसे में ज्ञानवापी परिसर में नमाज़ अदा होने से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) ने प्रशासन से मांग की है कि श्रद्धालुओं की आस्था और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सावन माह के दौरान नमाज़ पर रोक लगाई जाए।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यदि उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। वहीं, इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights