हमलावरों का ‘हीरो’ जैसा स्वागत, गांव में निकाला गया रोड शो


राजधानी दिल्ली में बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हमले के प्रयास के आरोपियों का उनके गृह क्षेत्र में भव्य स्वागत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में नामित भाजपा नेता सुमित शर्मा और हैप्पी शर्मा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। दोनों को फूल-मालाओं से लाद दिया गया और जीप में बैठाकर गांव में रोड शो निकाला गया।
स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इस दौरान मौजूद रही, जिससे पूरे क्षेत्र में यह आयोजन चर्चा का विषय बन गया। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights