उत्तराखंड के युवक ने बनाई ‘उड़ने वाली कार’, 40 मिनट का सफर अब 12 मिनट में


उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के एक युवा इनोवेटर ने ‘उड़ने वाली कार’ बनाकर तकनीक की दुनिया में नया कदम रखने का दावा किया है। अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा, जो ‘हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड’ के फाउंडर और सीईओ हैं, ने अपने इस पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल का सफल परीक्षण किया है।
जानकारी के अनुसार, इस ‘उड़ने वाली कार’ का ट्रायल अल्मोड़ा के आर्मी हेलीपैड पर किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रवि टम्टा का दावा है कि यह भारत में विकसित पहला ‘पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल’ है।
उन्होंने बताया कि इस तकनीक के जरिए 40 मिनट का सफर महज 12 मिनट में पूरा किया जा सकता है, जिससे समय की बड़ी बचत होगी। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक स्तर पर अभी विस्तृत तकनीकी और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस इनोवेशन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह देखा जा रहा है, वहीं विशेषज्ञ इसे भविष्य की परिवहन तकनीक की दिशा में एक अहम कदम मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights