खाद्यान्न घोटाले में पूर्व कोटेदार गिरफ्तार, विशेष कोर्ट ने भेजा जेल


वर्ष 2004-05 की सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना में अनियमितता का आरोप, जांच में 4.03 लाख रुपये की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई
जौनपुर। बहुचर्चित खाद्यान्न घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) वाराणसी ने कार्रवाई करते हुए बदलापुर थाना क्षेत्र के बुढ़नेपुर गांव के तत्कालीन कोटेदार उदयभान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को वाराणसी स्थित विशेष भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय-2 में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मामला वर्ष 2004-05 में संचालित सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। आरोप है कि योजना के तहत फर्जी मस्टर रोल तैयार किए गए तथा मजदूरों को निर्धारित खाद्यान्न और भुगतान नहीं किया गया।
जांच के दौरान इस प्रकरण में करीब 4 लाख 3 हजार 225 रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आने की बात कही गई है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, वाराणसी की जांच के बाद पूर्व कोटेदार उदयभान सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी के बाद EOW ने आरोपी को विशेष भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय-2 में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।
मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights