क्लीनिक पर पथराव, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में चार गिरफ्तार क्लीनिक पर पथराव, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में चार गिरफ्तार सुजानगंज के छिमिया गांव का मामला, मुकदमे से संबंधित चार आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा


जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के छिमिया गांव में क्लीनिक पर पथराव, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में थाना सुजानगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में सुजानगंज पुलिस ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय की देखरेख में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं पुलिस टीम ने 21 सितंबर को मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 से संबंधित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में शैलेष कुमार चौबे उर्फ वीरू चौबे (19), निवासी सुल्तानपुर, प्रवेश चौबे (26), निवासी नरहरपुर, अनुज दूबे (21), निवासी भटौली थाना तेजीबाजार तथा मनीष चौबे (20), निवासी बरहूपुर थाना महराजगंज शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल विकेश चौहान, रामकुमार यादव और बृजनन्दन अहिरवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights