सड़क हादसे में घायल बाराबंकी के सीओ नरेंद्र सिंह का निधन सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज, हादसे के बाद से थे गंभीर

बाराबंकी। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाराबंकी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) नरेंद्र सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था।
नरेंद्र सिंह के निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।