जौनपुर में उदयराज की मौत से सनसनी, सिर में चोट के बाद गई जान सिकरारा के गोदाम चौराहे पर मिला शव, तीन टीमें गठित; पुलिस ने शुरू की गहन जांच
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के गोदाम चौराहे पर सोमवार को उदयराज निवासी भभौरी की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार, फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से बातचीत में यह जानकारी सामने आई कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और गोदाम चौराहे के आसपास ही रहते थे।
पुलिस ने मामले में तत्काल अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटना के अनावरण के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है और पुलिस जल्द ही मामले का अनावरण करने का प्रयास कर रही है।