यूपी में तीन महीने बाद चार IAS अफसर बन सकते हैं मंडलायुक्त 2011 बैच के अधिकारियों के प्रमोशन की चर्चा, फिलहाल चारों जिलों में संभाल रहे हैं DM की जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में 2011 बैच के चार IAS अधिकारियों के आगामी प्रमोशन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने बाद प्रमोशन मिलने पर ये अधिकारी मंडलायुक्त (कमिश्नर) के पद पर पहुंच सकते हैं।
इन अधिकारियों में लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी., प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा और आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के नाम शामिल हैं।
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच इन अधिकारियों के संभावित प्रमोशन को प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों को जिलाधिकारी के रूप में ही चुनावी जिम्मेदारी दी जाएगी या नई तैनाती होगी, यह शासन के आगामी निर्णय और आदेश पर निर्भर करेगा।
नोट: प्रमोशन और आगामी तैनाती से संबंधित अंतिम स्थिति शासनादेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।