कबड्डी के मैदान में दम दिखाएंगी पूर्वांचल की बेटियां, बिलासपुर रवाना हुई टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम रविवार देर शाम पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।

इस अवसर पर कुलपति ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल पदक हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

कुलपति ने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से विश्वविद्यालय के साथ जौनपुर का भी नाम रोशन करेंगी। टीम के रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास नजर आया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के लिए पदक जीतने का लक्ष्य रखा है।

इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, राधेश्याम सिंह, रजनीश सिंह, प्रशिक्षक विजय प्रकाश सहित खेलकूद विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय परिवार ने महिला कबड्डी टीम की सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights